शॉर्ट सर्किट से वीडियो कोच बस में लगी भीषण आग
अजमेर में सोमवार देर रात पालरा चौराहा के पास एक वीडियोकोच बस में लगे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से बस की पिछली सीट में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई सवारी नहीं थी। ड्राइवर और कंडक्टर ने बस से उतरकर खुद को बचाया। फायर ब्रिगेड दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आदर्श नगर थाने के एएसआई भी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। गुजरात नंबर की यह बस सवारियों को लेने परबतपुरा चौराहे की तरफ जा रही थी।
जानकारी के अनुसार बस जीजे-06 ए जेड- 4449 के पिछले हिस्से में पालरा चौराहे के पास आग लग गई। धुएं से ड्राइवर-कंडक्टर ने खतरा भांप लिया और समय रहते बस रोककर उतर गए। देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई। बस में आग की खबर से हाईवे पर हड़कंप मच गया और जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान