पिकअप का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन; दो की जान गई
जयपुर| दूदू में एनएच-48 पर अलसुबह एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। दांतरी गांव कट के पास पिकअप का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में नीचे दबने से दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई। सूचना मिलने पर दूदू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को दूदू उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं दोनों मृतक लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक लड़कियां पाली जिले की रहने वाली थीं। हादसे के बाद एनएच-48 पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता