अमेरिकी सेना ने 24.9 डॉलर ऑर्डर का ठेका दिया
वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा विभाग ने वर्जीनिया स्थित रक्षा, विमानन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं बायोमेडिकल अनुसंधान कंपनी लेइडोस को स्वचालित इंस्टालेशन एंट्री सिस्टम प्रदान करने के लिए लगभग 25 करोड़ डॉलर का ठेका दिया है। अमेरिका के रक्षा विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, लेइडोस वर्जीनिया को ऑटोमेटेड इंस्टालेशन एंट्री सिस्टम के लिए 24.9 करोड़ डॉलर का ठेका दिया गया है।रक्षा विभाग ने कहा कि अनुबंध पर काम आठ फरवरी, 2030 की अनुमानित समाप्ति तिथि के साथ लगभग छह साल तक का है। रक्षा विभाग ने कहा कि अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के एबरडीन में आर्मी प्रोविंग ग्राउंड्स में स्थित आर्मी कॉन्ट्रैक्टिंग कमांड अनुबंध गतिविधि के रूप में परियोजना पर काम की देखरेख करेगी।

डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम