पुल ढहने की घटना में डूबे लोगों के दो शव मिले
वाशिंगटन। अमेरिका एक जहाज के पुल से टकराने के बाद कुछ लोगों की मौत हो गई थी। अब पुल ढहने के उसी स्थान पर एक पिकअप ट्रक मिला है जिसमें दो लोगों के शव बरामद हुए हैं।
अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मैरीलैंड राज्य पुलिस ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि तलाशी के दौरान गोताखोरों को पुल के बीच में करीब 25 फीट की गहराई डूबे एक लाल पिकअप ट्रक मिला है। गोताखोरों ने वाहन के अंदर फंसे पुल ढहने की घटना के दो ओर पीड़ितों के शव बरामद किए हैं जिनकी एक की उम्र 35 और दूसरे की 26 साल के आसपास है। गौरतलब है कि अमेरिकी तटरक्षक अधिकारियों ने मंगलवार शाम को दुर्घटना के बाद पुल ढहने के बाद लापता छह लोगों को मृत मान लिया गया था।

सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन