बालों को शाइनी बनाने में मदद करेंगे ये नेचुरल हेयर मास्क
सर्दियों का मौसम बालों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इस मौसम में बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे- डैंड्रफ और रुखापन। इन वजहों से हमारी स्कैल्प में खुजली, बालों का झड़ना, दो मुहें बाल होना आदि जैसी परेशानियां हो सकती हैं। बालों का रूखापन, इन परेशानियों की सबसे बड़ी वजह है। इसलिए स्कैल्प और बालों को मॉइस्चराइज्ड रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपने घर पर कुछ हेयर मास्क बना सकते हैं, जो बालों के रुखेपन को दूर करने में काफी मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं, किन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर, आप आसानी से अपने घर पर ही हेयर मास्क बना सकते हैं।
दही और अंडा
दही और अंडे के सफेद भाग को मिलाकर बनाया गया हेयर मास्क बालों को मॉइस्चराइज करने में काफी मददगार होता है। इसमें नींबू की कुछ बूंदे डैंड्रफ से राहत दिलाने में भी मदद कर सकती हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है और नींबू के साथ मिलकर डैंड्रफ की समस्या को कम करता है। साथ ही, अंडे के सफेद भाग में काफी प्रोटीन होता है, जो बालों को पोषण देता है।
एलोवेरा और नारियल तेल
एलोवेरा और नारियल तेल, दोनों ही बालों के लिए काफी गुणकारी माने जाते हैं। एलोवेरा में विटामिन-ई पाया जाता है, जो बालों को पोषण और मॉइस्चर दोनों देता है। इसके साथ ही, नारियल तेल भी बालों को मॉइस्चराइज करता है। एलोवेरा जेल को नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें। आप चाहें तो इसमें विटामिन-ई की कैप्सूल भी मिला सकते हैं। 30-40 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें।
अंडा और शहद
अंडा और शहद, अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों की वजह से जाने जाते हैं। इसलिए इन दोनों को मिलाकर बनाया गया मास्क फ्लेकी स्कैल्प से आपको छुटकारा दिला सकता है। अंडे के सफेद भाग में दो-तीन चम्मच शहद मिलाएं और हल्के गीले बालों पर लगाएं। इसके बाद 30 मिनट इसे लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
केला, शहद और नारियल तेल
केले में सिलिका पाया जाता है, जो बालों की फ्रिजीनेस को कम करने में मदद करता है। इसलिए केला बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक केला मैश करें और उसमें शहद और नारियल तेल मिलाएं। इसे बालों पर लगाकर, कुछ देर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
दूध और शहद
दूध और शहद बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे बालों का टूटना कम हो सकता है। इसके अलावा, शहद बालों को मॉइस्चर भी देता है, जिससे स्कैल्प डिहाइड्रेटेड नहीं लगती। इन मास्क को बनाने के लिए एक दूध में दो चम्मच शहद मिलाएं और अपने स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें, 30 मिनट अच्छे से पानी से धो लें।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह