प्रख्यात ध्रुवपदाचार्य पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग का निधन
मूमल नेटवर्क, जयपुर। प्रख्यात ध्रुवपदाचार्य पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग का निधन हो गया है।ध्रुवपदाचार्य के निधन से न केवल राजस्थान बल्कि भारत के संगीत जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
अभी हाल ही में पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग के नाम की वर्ष 2024 के लिए पद्मश्री अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्रुवपदाचार्य पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।

किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या