जल्द ही राजस्थान में पांच विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव की भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत बुधवार को टोंक जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर निशाना साधा है। राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बैठक को संबोधित करते बोल दिया कि सचिन पायलट टोंक से विधायक हैं, लेकिन जनता उनकी असलियत जानती है। वह चमचमाती गाड़ी में आते हैं और चले जाते हैं। 
राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़ ने इस दौरान बोल दिया कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट भले ही इस बार 29 हजार मतों से जीत गए हों लेकिन असल में उन्होंने सपने बेचने का काम किया है। 

भाजपा के पूर्व विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने इस बैठक में देवली-उनियारा सीट से इस बार भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि  कार्यकर्ताओं के दम पर इस बार यह सीट हम जीतकर रहेंगे। भाजपा की इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने भी संबोधित किया था।