जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे हमारे शरीर में भी काफी परिवर्तन होते हैं। इन परिवर्तनों की वजह से शरीर में अलग तरह के पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। खासतौर पर जब कोई बुजुर्ग हो जाता है, तो उनके खाने का ध्यान घर वालों को ही रखना पड़ता है। शायद ही कोई घर ऐसा होगा, जिसमें बुजुर्ग ना रहते हों। जिस प्रकार से जब घर में कोई बच्चा आता है, तो उसका ध्यान रखना पड़ता है, ठीक उसी प्रकार से घर के बुजुर्गों का भी काफी खास ध्यान रखना पड़ता है।

उम्र बढ़ने के साथ दांत कमजोर होने लगते हैं, जिस वजह से बुजुर्गों आप कुछ भी खाने को नहीं दे सकते। उन्हें वही चीजें खाने को दी जाती हैं, जिसे वो सही तरह से चबा लें। कई बार हेल्दी चीजें देने के चक्कर मे हम उनके स्वाद के बारे में भूल जाते हैं। इसीलिए आज के लेख में हम आपको कुछ स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने घर के बड़ों को दे सकते हैं। 

दलिया

दलिया एक ऐसी चीज है, जिसे आप नाश्ते और खाने दोनों समय खा सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो नाश्ते में अपने घर के बुजुर्गों के लिए दूध और दलिया तैयार कर सकते हैं। अगर खाने में उनका दलिया खाने का मन है तो आप उन्हें नमकीन दलिया बनाकर खिला सकते हैं।  

टमाटर का सूप

बुजुर्गों को ऐसी चीजें काफी पसंद आती हैं, जिसे उन्हें चबाना ना पड़े। ऐसे में आप अपने परिवार के बुजुर्गों को टमाटर या मिक्स वेजिटेबल का सूप तैयार करके परोस सकते हैं। ध्यान रखें कि ये ज्यादा तीखा ना हो, वरना उन्हें पेट की समस्या हो सकती है। 

चीला

चीला खाने में काफी नरम और स्वादिष्ट होता है। ऐसे में मूंग दाल का चीला आप उन्हें बनाकर खिला सकते हैं। इसे उनकी पसंदीदा चटनी के साथ ही परोसें। ताकि उनका मन भी भर जाए। 

इडली

साउथ इंडियन खाना हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में आप भी अपने घर के बुजुर्गों को स्वादिष्ट इडली बनाकर खिला सकते हैं। अगर उन्हें चटाकेदार खाना पसंद है, तो आप इसे फ्राई भी करके उन्हें परोस सकते हैं। 

ढोकला

ये काफी मुलायम होता है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। ऐसे में आप अपने घर के बड़ों को हरी चटनी के साथ ढोकला परोस सकते हैं।