केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने एक बार फिर मांगी माफी
अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने एक बार फिर क्षत्रीय समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगी है। रुपाला के बयानों से नाराज क्षत्रीय समाज के लोग अलग अलग जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी नाराजगी को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने जसदण में आयोजित सभा में माफी मांगते हुए कहा कि 18 घंटे देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ क्षत्रिय समाज का खड़ा होना ठीक नहीं है।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मोदी साहब के लिए गुस्सा क्यों ?, क्षत्रिय समाज ने राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दिया है, मोदी साहब जैसा व्यक्तित्व सिर्फ भारत के लिए सोचता है। वह देश की विकास यात्रा में 18-18 घंटे काम करते हैं। सामाजिक जीवन के तनाव को राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं है। मेरे बयान से क्षत्रिय समाज को जो ठेस पहुंची है, उसके लिए मैं एक बार फिर माफी मांगता हूं। बता दें कि पुरुषोत्तम रूपाला ने पिछले दिनों राजपूत शासकों और अंग्रेजी हुकूमत के बीच सांठगांठ संबंधी बयान दिया था। उसके बाद से उनका विरोध शुरु हुआ और गुजरात के कई जिलों में पहुंच गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री बार बार क्षत्रीय समाज से माफी मांग रहे हैं।

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय