अजमेर में होमगार्ड की खड़े-खड़े हुई मौत
अजमेर । राजस्थान के अजमेर में होमगार्ड को खड़े-खड़े हार्ट अटैक आने से वह जमीन पर गिर गया और उसकी नाक से खून बहने लगा। लोग तत्काल उसे हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन उसकी मृत्यु हो गयी। उसकी मौत का वीडियो भी सामने आया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गगवाना निवासी होमगार्ड हरिराम गुर्जर (35) पुत्र बीरधीचंद के गिरने पर उसे जेएलएन हॉस्पिटल ले जाया गया था। जांच कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। होमगार्ड के परिवार की मांग पर बिना पोस्टमार्टम के ही शव को परिवार को सौंप दिया है। बिल्डिंग के अंदर लगे सीसीटीवी में होमगार्ड की मौत कैद हुई है। सीसीटीवी में होमगार्ड बिल्डिंग के नीचे खड़ा दिखाई दिया है। अचानक ही वह जमीन पर गिर गया। कुछ देर वह तड़पता भी दिखाई दिया है।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित