1220 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति
जयपुर । उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 70 हजार सरकारी नौकरी देने की बजट घोषणा को मूर्त रूप देने के क्रम में चिकित्सा अधिकारियों के 1220 रिक्त पदों पर भर्ती करने के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति देकर युवाओं को तोहफा दिया है। उक्त 1220 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के माध्यम से की जाएगी।
वित्त विभाग के शासन सचिव, वित्त (व्यय) नरेश ठकराल ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर 1220 चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों को भरे जाने पर सहमति दी गई है। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के अंतर्गत बजट में युवाओं के रोजगार के लिए आगामी वर्ष में सरकार के अधीन 70 हजार पदों पर भर्तिया की जाने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में उक्त पदों की भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना