महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी की कार्रवाई तेज
ईडी ने महादेव बेटिंग एप मामले में दो और आरोपियों सूरज चोखानी व गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है।जांच में पता चला है कि कोलकाता से गिरफ्तार सूरज चोखानी सट्टेबाजी का पैसा शेयर बाजार में लगाता था।
वहीं, भोपाल से गिरफ्तार गिरीश तलरेजा सट्टेबाजी की कमाई को एप के प्रमोटर शुभम सोनी के साथ मिलकर बैंक खातों के जरिये खपा रहा था। दोनों आरोपियों को अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत पूछताछ के लिए ईडी के रिमांड पर दिया है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि पिछले दिनों गिरफ्तार नितीश दीवान से पूछताछ के आधार पर चोखानी व तलरेजा को बयान के लिए बुलाया गया था।

बेटी मालती की सुरक्षा को लेकर प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, अजनबी ने किया पीछा
राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा की मांग, लद्दाख में 12 मार्च को विरोध मार्च
बुमराह को स्लोअर गेंद किसने सिखाई? पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज ने लिया क्रेडिट