Banswara में बम धमकी से हड़कंप, डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस निशाने पर
बांसवाड़ा। में मंगलवार को नया बस स्टैंड के समीप स्थित मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुख्य डाकघर में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य डाक अधीक्षक ने तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस, सीआईडी और डीएसबी की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर नगर परिषद की दमकल को भी मौके पर बुलाया गया तथा सुरक्षा कारणों से डाकघर के स्टाफ को भवन से बाहर निकाल दिया गया।
मुख्य डाकघर में बम की सूचना पर पहुंची पुलिस।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य डाकघर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया। यह स्थान शहर का प्रमुख मार्ग होने के कारण पुलिस ने क्षेत्र में आवाजाही पर भी नजर रखी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे भवन की गहन तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान मुख्य डाकघर परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Bhopal और Indore में प्रॉपर्टी रेट चढ़े, मेट्रोपॉलिटन एरिया तय होने का इंतजार
Bhopal के 100 से ज्यादा घरों में गंदा पानी, नलों से कीड़े निकलने से लोग परेशान
राज्य में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 कलेक्टरों के ट्रांसफर की चर्चा