मेजर मिनरल्स के 79 ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया बुधवार से
जयपुर । मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य का माइंस विभाग मेजर मिनरल्स की नीलामी के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। राज्य में पहली बार एक साथ 79 मेजर मिनरल्स की नीलामी बुधवार 21 फरवरी से शुरु हो रही है। इनमें लाईमस्टोन के 68 ब्लॉकों की माइनिंग लीज की नीलामी होगी, वहीं कंपोजिट लाइसेंस के लिए सिलिसियस अर्थ, फ्लोराईट, बेसमेटल और आयरन ओर के 11 ब्लॉकों की नीलामी की जाएगी।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा स्वयं खान मंत्री भी है और नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभाग एक्षन मोड़ में आते हुए माइनर व मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी, आरसीसी-ईआरसीसी ठेकों की नीलामी के साथ ही अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 15 दिन का राज्यव्यापी संयुक्त अभियान चला चुका है।खान सचिव श्रीमती आनन्दी ने बताया कि मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी भारत सरकार के एमएसटीसी पोर्टल पर की जाएगी, जिससे देश दुनिया में बैठा हुआ कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर कहीं से भी ई-नीलामी में हिस्सा ले सके। नागौर जिले के 15 लाईमस्टोन ब्लॉकों की माइनिंग लीज के लिए 21 फरवरी से ई-नीलामी प्रक्रिया आंरभ होगी जो वेबसाइट पर उपलब्ध कार्यक्रमानुसार 11 मार्च, 2024 तक होगी। इसी तरह से नागौर जिले के ही लाईमस्टोन के 51 ब्लॉकों और चित्तोडग़ढ़ और जैसलमेर के एक-एक लाईमस्टोन ब्लॉकों की ई-नीलामी 26 मार्च से आरंभ होकर 13 जून, 2024 तक चलेगी।मेजर मिनरल्स के 11 ब्लॉकों के कंपोजिट लाइसेंस के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया 26 मार्च से 11 अप्रेल, 2024 तक चलेगी। इसमें जैसलमेर के 4 सिलिसियस अर्थ ब्लॉक, बाड़मेर के सिलिसियस अर्थ के ही 3 ब्लॉक की ई-नीलामी के साथ ही जालौर के फ्लोराइट के 1 ब्लॉक, चित्तोडग़ढ़ और भीलवाड़ा के एक-एक बेसमेटल और जयपुर में आयरन ओर के एक ब्लॉक की कंपोजिट लाइसेंस के लिए ई-नीलामी की जाएगी।

रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव