मुख्यमंत्री ने जवाहर सर्किल पार्क में किया मार्निंग वॉक
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जवाहर सर्किल पार्क में एक बार फिर सुबह-सुबह सैर पर निकले। मुख्यमंत्री को यूं अचानक ही अपने साथ वॉक करते देख लोग उनकी सादगी से अभिभूत हो गए। लोगों ने उनके साथ मॉर्निंग वॉक की तथा सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनता के साथ संवाद किया। उन्होंने आमजन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने हर आयु वर्ग के लोगों से उत्तम स्वास्थ्य के लिए Óफिटनेस की डोज, आधा घंटा रोजÓ के संकल्प को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी