आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में अब तक 1020 का पंजीयन
जयपुर । आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग राजस्थान सरकार की ओर से सायरा के अ श्रेणी आयुर्वेद चिकित्सालय में विशिष्ठ योजना अंतर्गत चल रहे 10 दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के प्रति आमजन में खासा रूझान है।
उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ राजीव भट्ट के निर्देशन में चल रहे शिविर में पिछले 6 दिनों में 1020 मरीजों का पंजीयन किया गया। इनमें से 60 रोगियों के क्षारसूत्र ऑपरेशन कर पीड़ा से राहत प्रदान की गई। शिविर प्रभारी डॉ सुरेशचंद्र मेघवाल ने बताया कि शिविर में डॉ अश्विनी भटनागर, डॉ सुनील रघुवंशी, डॉ जीत पटेल, डॉ सतीश एवं टीम ने अर्श भगन्दर, फिशर व एवं गुदा मार्ग में होने वाले कष्टदायक रोगों का क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा से उपचार किया। पंचकर्म चिकित्सा में डॉ नितिन सेजु, डॉ अनीता मीणा एवं टीम, अग्निकर्म में डॉ रामलाल सुथार व डॉ रमेश चौधरी की टीम, काय चिकित्सा में डॉ राकेश सोलंकी, डॉ संजीव मैथिल तथा स्त्री रोग में डॉ प्रियंका जैन, डॉ रेखा गौतम ने सेवाएं दी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना