महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से हो रहे कार्य: उद्योग मंत्री देवांगन
रायपुर : प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने प्रेम और विश्वास की डोर बांधकर अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सभी बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह एक हजार रूपए दिए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर उद्योग मंत्री देवांगन के पंचवटी के समीप शासकीय आवास डी 1 आयोजित बहनी मन संग राखी के तिहार में आज सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं और बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक 10 हजार से अधिक महिलाओं ने अपने भाई को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया। रक्षाबंधन पर्व में हर वर्ग समाज की बहनों में उत्सुकता देखी गई। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हर वॉर्ड से महिलाएं राखी उत्सव में शामिल हुई। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने सभी से स्नेह पूर्वक राखी बंधवाई और उनके आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंचायत एवं नगरीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी