जब प्रियंका चोपड़ा ने जेनिफर लॉरेंस के कान में कही बात, वायरल हुआ
भारतीय सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बना चुकीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जब भी किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखती हैं, तो सभी की निगाहें उन पर टिक जाती हैं। वैश्विक कार्यक्रमों में हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ उनका सहज अंदाज अक्सर देखने को मिलता है। हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित एक बड़े फैशन कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस एक साथ नजर आईं, जिनका हंसी-मजाक से भरपूर बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कान में फुसफुसाहट और हंसी के ठहाके, कैमरे के सामने दिए शानदार पोज
फैशन कार्यक्रम के दौरान दोनों अभिनेत्रियों के बीच की बॉन्डिंग ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। सामने आए वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और जेनिफर लॉरेंस आपस में बेहद सहजता से बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने जेनिफर के कान में कुछ फुसफुसाया, जिसके जवाब में हॉलीवुड अभिनेत्री ने भी उनके कान के पास झुककर कुछ कहा। इसके तुरंत बाद दोनों अभिनेत्रियां ठहाके लगाकर हंसती दिखाई दीं। इस दोस्ताना पल के बाद दोनों वैश्विक सितारों ने रेड कार्पेट पर मौजूद कैमरों के सामने एक साथ कई आकर्षक पोज भी दिए।
फैंस ने की एक साथ फिल्म करने की मांग
दोनों अभिनेत्रियों को एक ही फ्रेम में देखकर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की ओर से जोरदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई प्रशंसकों ने इसे असली 'स्टार पावर' करार दिया, तो वहीं कुछ फैंस ने दोनों से किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में साथ काम करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान दोनों का स्टाइल स्टेटमेंट भी खासा चर्चा में रहा। प्रियंका चोपड़ा ब्लैक-एंड-व्हाइट ड्रॉप-वेस्ट ऑउटफिट, ब्रॉन्ज मेकअप और स्लीक बन हेयरस्टाइल में नजर आईं, जबकि जेनिफर लॉरेंस ने क्लासिक ब्लैक पैंटसूट और खुले बालों के साथ अपने लुक को मिनिमल और स्टाइलिश रखा।
प्रियंका चोपड़ा और जेनिफर लॉरेंस की आगामी फिल्में
कार्यक्षेत्र की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही प्रख्यात निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस भव्य फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य किरदारों में होंगे, जो 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं दूसरी ओर, जेनिफर लॉरेंस दिग्गज फिल्ममेकर मार्टिन स्कॉर्सेसी की आगामी फिल्म 'व्हाट हैपन्स एट नाइट' में अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ लियोनार्डो डिकैप्रियो और मैड्स मिकेलसन जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार दिखाई देंगे।

नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार