जयपुर । कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से प्रदेश  में बदलता हुआ मौसम सर्दी का अहसास करवाने लगा है बीते दिन दो दिनों से करीब आधा दर्जन जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई इसके साथ ही एक बार फिर से प्रदेश के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में एक बार फिर से रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है बीते दो दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है बीती रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं करीब आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया इसके साथ ही करीब डेढ़ दर्जन जिलों में रात का तापमान एक बार फिर से 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है दिनभर चल रही हवाओं के साथ ही सुबह-शाम चली ठंडी हवाओं ने फिर से लोगों को हल्की सर्दी का अहसास करवा दिया है।