नकल उतारने पर विराट कोहली ने ईशान किशन को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली । बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने विराट कोहली की नकल उतारने की कोशिश की है। उन्होंने एशिया कप 2023 फाइनल के बाद विराट कोहली की चाल की नकल करने की कोशिश की। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ईशान किशन ने टीम के बाकी खिलाड़ियों के सामने ये दिखाया कि विराट कोहली कैसे वॉक करते हैं। ईशान किशन थोड़ा दूर तक चले, जिसे देख बाकी खिलाड़ी हैरान थे। हालांकि, विराट कोहली ने ईशान को करारा जवाब देने का काम किया। जब ईशान किशन ने विराट की नकल करते हुए अपनी वॉक खत्म की और वे वापस टीम के बाकी खिलाड़ियों के पास पहुंचे तो इसके बाद विराट ने भी ईशान किशन की नकल की और बताया कि ईशान किशन कैसे चलते हैं। इसके बाद ईशान किशन ने दोबारा से विराट कोहली की नकल की। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि एशिया कप 2023 विराट कोहली और ईशान किशन के लिए अच्छा गुजरा। यहां तक कि फाइनल में जब टीम को 51 रन चेज करने थे तो ईशान किशन से पूछा गया कि क्या वे ओपन करेंगे तो ईशान किशन ने बिना कोई देरी किए हां में उत्तर दिया और शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में दमदार प्रदर्शन किया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद