निगम की सतर्कता शाखा ने 4 केन्टर सामान किया जब्त
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सुखवीर सिंह पुलिस निरीक्षक एवं राजबीर सिंह उप निरीक्षक सतर्कता शाखा की स्थाई टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में वार्ड संख्या 35 रेल लाईन की पटरियों के पास से एवं वार्ड संख्या 39 बृजमण्डल कॉलोनी कालवाड़ रोड़ से अवैध स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से अवैध स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया तथा सतर्कता शाखा की अस्थाई टीम द्वारा गणेश मन्दिर के सामने तख्तेशाही रोड़ कालवाड़ रोड़ झोटवाड़ा व लालकोठी सब्जी मण्डी के आसपास से अस्थाई अतिक्रमण करने पर 4 केन्टर सामान जप्त किया गया।
उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में वार्ड संख्या 35 रेल लाईन की पटरियों के पास से एवं वार्ड संख्या 39 बृजमण्डल कॉलोनी कालवाड़ रोड़ से अवैध स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से अवैध स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया तथा सतर्कता शाखा की अस्थाई टीम द्वारा गणेश मन्दिर के सामने तख्तेशाही रोड़, कालवाड़ रोड़ झोटवाड़ा व लालकोठी सब्जी मण्डी के आसपास से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 4 केन्टर सामान जप्त कर गोदाम में भिजवाया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत