पशु चिकित्सा अधिकारी 1 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर भरतपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सौरभ कुमार गुप्ता वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सालय प्रथम श्रेणी-रूपवास, भरतपुर को परिवादी से 1 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की भरतपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी चार भैसों के चारा-पानी के लिये आवेदित लोन फार्म को सत्यापित करने की एवज में आरोपी सौरभ कुमार गुप्ता वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रति पशु 500/- रुपये के हिसाब से 2 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।
एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरवीजन में एसीबी की भरतपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी सौरभ कुमार गुप्ता वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी को परिवादी से 1 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 1 हजार रुपये की रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

तीन फेज में होगी ठेका प्रक्रिया, पारदर्शिता पर सरकार का जोर
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
हवा में दौड़ती ट्रेन में दिखे CM योगी, हाई-स्पीड टेक्नोलॉजी ने खींचा ध्यान
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव
वन महकमे की बड़ी पोस्टिंग पर विवाद, दुबे ने जताई नाराजगी