दिग्गज नेता किम की का 94 साल में हुआ निधन
उत्तर कोरिया में इस समय शोक की लहर है। दरअसल, देश के दिग्गज नेता किम की नाम की मंगलवार को 94 साल में निधन हो गया। उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) को आधी रात में इसकी जानकारी देनी पड़ी।एजेंसी ने बताया कि देश के नेता किम जोंग उन ने मंगलवार देर रात 2 बजे राजधानी प्योंगयांग में किम की नाम को श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त किया।बता दें कि किम की नाम, सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उत्तर कोरियाई अधिकारियों में से एक, नेता थे। इन्होंने देश के नेताओं की सभी तीन पीढ़ियों को उनकी राजनीतिक वैधता को मजबूत करने और वंशवादी राज्य के लिए प्रचार तंत्र का नेतृत्व करने के लिए सेवा प्रदान की।उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रात 2 बजे किम की अर्थी के दर्शन किए। वह उत्तर कोरिया के एक अनुभवी नेता थे, जो अंत तक देश के प्रति असीम रूप से वफादार रहे। वह वफादार अधिकारियों के एक मुख्य समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने किम की तीन पीढ़ियों को बनाए रखने के लिए काम किया था।

शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव