राजस्थान में 72 आईएएस व 121 आरएएस अफसरों के तबादले
जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 72 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 121 अफसरों के तबादले कर दिये हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किए।
इसके तहत चुरू के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव, केकड़ी के जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा को आयुक्त मिड डे मील, राजस्थान राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश बुनकर को महिला अधिकारिता विभाग में आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। अनेक जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। वहीं आरएएस अधिकारियों में अधिकांश अतिरिक्त जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी स्तर के अधिकारी बदले गए हैं।

भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव