मौत को देखकर चूहों की तरह भागते दिखे आतंकी
जम्मू। जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच आए दिन होने वाली मुठभेड़ में कई आतंकी ढेर हुए हैं। बीते रोज बारामूला में सेना ने तीन को ढेर किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि एक आतंकी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से चूहे की तरह भाग रहा है। वह कवर की तलाश में है, तभी सेना के जवान गोलियां बरसाकर उसका खात्मा कर देते हैं।
एनकाउंटर के ड्रोन फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आतंकी जिस घर में छिपा हुआ है उससे बाहर निकलकर भाग रहा है। वह चारदीवारी की तरफ पेड़ों की तरफ भागता है। ठीक इसी वक्त उसे गोली लगती है और वह गिर पड़ता है। इसके बाद वह घिसटता हुआ चारदीवारी की तरफ जाने लगता है। आतंकवादी थोड़ी ही दूर गया होगा कि सेना के जवान उसके ऊपर गोलियां बरसा देते हैं। गोलियों से दीवार भी छलनी हो जाती है और सफेद गुबार उठती नजर आती है। पिछले कुछ समय से जिस तरह जम्मू में आतंकी सक्रिय हुए हैं, उसको देखते हुए यह इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। गौरतलब है कि सेना का यह मिशन पूरी रात चला था। सेना ने इस ऑपरेशन को बेहद अहम सफलता बताया है। यह ऑपरेशन बारामूला के चाक थापर क्रीरी में चलाया गया। यहां पर तीन हार्डकोर आतंकी मारे गए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में असलहे और हथियार भी यहां से बरामद हुए हैं। आर्मी के 10 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल के ब्रिगेडियर संजय कनोठ ने यह जानकारी दी। इसके अलावा कुपवाड़ा में हुए एक अलग आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए। ब्रिगेडियर कनोठ ने बताया कि हमें पुख्ता जानकारी मिली थी कि चक थापर/वाटरगाम में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना वहां पर पहुंची। इसके बाद घर में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सेना ने भी गोलियां बरसाईं। सेना के मुताबिक यह ऑपरेशन सुबह तक चला और आम लोगों को जान-माल का नुकसान पहुंचाए बिना आतंकियों को खत्म कर दिया गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव