रेड्डी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न इंदिरा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के मौके पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।
इंदिरा गांधी ने विशेष रूप से गरीबों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया था
सीएम रेड्डी ने इंदिरा गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने नेहरू की मजबूत नेतृत्व वाली विरासत को जारी रखते हुए देश में कई क्रांतिकारी सुधारों की शुरुआत की, जिनसे देश के लोगों को लाभ हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, इंदिरा गांधी ने विशेष रूप से गरीबों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया था। वे अपने इस दृष्टिकोण से प्रेरित होकर तेलंगाना सरकार महिला सशक्तीकरण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन