रावतसर पुलिस ने 980 नशीली टेबलेट समेत तस्कर गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना पुलिस ने रविवार देर रात गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशे में इस्तेमाल होने वाली 980 टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मुकदमे में दो अन्य व्यक्तियों को भी नामजद किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रावतसर पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रावतसर कस्बे में संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को रुकवाकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से नशीले टेबलेट से भरे 78 डिब्बे मिले। इनमें 980 नशीली टेबलेट भरी हुई थी।
पुलिस ने नशीली टेबलेट बरामद कर मौके से आरिफ (25) पुत्र महबूब निवासी वार्ड 13, गंधेली को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई बिशन सहाय को सौंपी गई। पुलिस ने नशीली दवा तस्करी के आरोपी आरिफ से हुई प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर राजू खां पुत्र गुलजार निवासी वार्ड 12, गंधेली और आईदान सहारण निवासी न्योलखी को नामजद किया है। पुलिस इन दोनों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त