पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक को किया गिरफ्तार
सांचौर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सांचौर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन और वृत्ताधिकारी वृत्त सांचौर जेठूसिंह करनोत के सुपरविजन में आरोपी तांत्रिक गौतमदास पुत्र सांवलदास निवासी अरजीयाण को जोधपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है।तांत्रिक द्वारा नाबालिग के साथ झाड़-फूंक करते समय उसे डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
बीती 20 अगस्त को पुलिस थाना सांचौर में रिपोर्ट प्राप्त हुई थी कि आरोपी गौतमदास पुत्र सांवलदास 10 मई को पीड़ित के घर आया और नाबालिग को झाड़-फूंक करके बीमारी मिटाने के नाम पर कमरे में बंद कर उसे डराते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। सांचौर पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और उसके जोधपुर में छुपा होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने जोधपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान