मतदान से पहले बुर्के पर राजनीतिक बहस से भड़क उठे ओवैसी
मतदान से पहले बुर्के पर राजनीतिक बहस शुरू हो चुकी है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने बुर्के में वोटिंग के लिए आने वाली महिलाओं की उचित वेरिफिकेशन की मांग की है। यह मांग चुनाव आयोग से की गई है।दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली चुनाव आयोग से 22 मई को मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में विधायक अजय महावर और मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव किशन शर्मा और वकील नीरज गुप्ता शामिल थे। CEO को दिए ज्ञापन में मांग की गई कि दिल्ली में वोटिंग के लिए आने वाली बुर्का पहने महिला मतदाताओं का उचित वेरिफिकेशन किया जाए।भाजपा के इस कदम पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भड़क उठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा मुस्लिम औरतों के परेशान कर रही है। औवैसी ने कहा कि जब पहले से ही घूंघट और बुर्के में होने पर जांच है तो भाजपा ऐसी डिमांड क्यों कर रही है। ओवैसी ने एक्स पर लिखा,भाजपा के दिल्ली इकाई ने निर्वाचन आयोग से कहा है कि बुर्क़े में औरतों की खास जांच होनी चाहिए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव