अब दो होटलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
जयपुर । यहां के 2 नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल से धमकी भरा मैसेज मिला है। कमिश्नरेट पुलिस सर्च में लगी है। इससे पहले देशभर में सौ से ज्यादा एयरपोर्ट को धमकी भरा मेल मिला था।
पुलिस ने जयपुर की नामी होटल मैरियट और ललित को ई-मेल कर बम से उड़ाने की धमकी दी है। दोनों होटल को धमकी भरा ई-मेल भेजा है। अज्ञात व्यक्ति ने भेजा धमकी भरे मेल में होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। होटल प्रशासन ने रात को इसकी सूचना पुलिस को दी। ईमेल मिलने के बाद से ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एडिशनल कमिश्नर ने होटल प्रशासन की सूचना पर जांच टीम मौके पर भेजी है। जो रात में सर्च कर रही थी। इससे पहले अप्रैल में भी ऐसे धमकी भरे ईमेल आए थे। जिससे हड़कंप मच गया था। फिर सुरक्षा कर्मियों ने हर जगह तलाशी ली थी, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला था और धमकी अफवाह साबित हुई थी। सर्च में कुछ भी नहीं मिलने पर टीमों ने राहत की सांस ली है।

मंदिरों से निकले फूलों का कमाल: रीवा में तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली गुलाल
घुसपैठ का खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे 5 अफगानी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गौशालाओं के विस्तार और नई योजनाओं का संकेत
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा
न निवेश आया, न रोजगार सृजन—सरकारी दावों पर सवाल