गाय का प्राकृतिक दूध उपलब्ध कराने के कोई निर्देश नहीं दिए गए
जयपुर । आयुक्त मिड डे मील विश्वमोहन शर्मा ने बताया है कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गाय का प्राकृतिक दूध उपलब्ध कराने के कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के स्तर से भी ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है और न ही कोई पत्र भेजा गया है।
आयुक्त ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर अशोक असीजा के द्वारा 05 मार्च 2024 को एक पत्र आयुक्त राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् को आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखा गया है।उन्होंने बताया कि उक्त पत्र में राज्य के समस्त विद्यालयों में साफ़ -सुथरे शौचालय मय जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लिखा गया था। उक्त पत्र में विद्यालयों में छात्र -छात्राओं को गाय का प्राकृतिक दूध उपलब्ध कराने के कोई निर्देश नहीं दिए गए थे। मिड डे मील कार्यालय, जयपुर से विद्यालयों में विद्यार्थियों को गाय का प्राकृतिक दूध उपलब्ध कराने के कोई निर्देश नहीं दिए गए थे। राज्य सरकार के स्तर से भी ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है और न ही कोई पत्र भेजा गया है।

अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी