सांसद Hanuman Beniwal ने अब भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग
राजस्थान में नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब जोधपुर शहर में एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की छत से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से सफाईकर्मी राहुल वाल्मीकि की मौत पर दुख प्रकट किया है।
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाली ने राजस्थान की भजनलाला सरकार से दिवंगत युवक के परिजनों आर्थिक सहायता देने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। हनुमान बेनीवाल ने आज इस संबंध में ट्वीट किया है।आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट किया कि जोधपुर शहर में एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की छत से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से सफाईकर्मी राहुल वाल्मीकि की मृत्यु हो जाने के समाचार अत्यंत दुखद है। परमात्मा दिवंगत युवक की आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। राजस्थान सरकार दिवंगत युवक के परिजनों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता अनुसार आर्थिक सहायता देने सहित अन्य मांगो को जल्द पूरा करें।

दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा