नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाया जाए तो आपको रिलेक्स तो मिलता है साथ ही बॉडी को काफी सारे फायदे भी मिलते हैं। आज हम बता रहे हैं कुछ नैचुरल चीजों के बारे में जिनको आप अपने नहाने के पानी में मिला सकते हैं।  

1) एप्सम सॉल्ट  :  नहाने से पहले अपने पानी की बाल्टी में एप्सम सॉल्ट को मिलाएं | अगर स्किन ड्राई है तो इसमें नारियल तेल या फिर कोई और ऑयल मिलाएं। फिर नहाने का लुत्फ उठाएं। 

2) गुलाब   :  नहाने के पानी में गुलाब मिल जाएं तो इससे बेहतर और क्या ही हो सकता है। इसके लिए पानी में कुछ बुंद रोज एसेंशियल ऑयल की मिलाएं फिर, इसमें थोड़ा सा दूध, कुछ गुलाब की सूखी पत्तियां। गुनगुने पानी में इन सभी चीजों को मिक्स करें और नहाने के साथ खुद को रिलेक्स करें।
3) शहद   :  दादी-नानी के हर नुस्खे में शहद का इस्तेमाल जरूर होता है। अब नहाने के पानी में भी आप इसे मिला सकते हैं। इसके लिए कच्चे शहद को मिलाएं अच्छे से मिक्स करें और नहाएं। इससे नहाने के बाद आपको अच्छे से साफ पानी से नहाने की जरूरत होगी।