मालकिन पर चाकू से किया हमला,डाली डकैती
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सेनेटरी हार्डवेयर कारोबारी के घर में डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि घर के ही भरोसेमंद नौकर अशोक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दिया। लूट का विरोध करने पर मालकिन पर चाकू से हमला कर दिया।
नौकर जब अपने साथियों के साथ डकैती करने घुसा तब कारोबारी की पत्नी ज्योति अग्रवाल घर में ही मौजूद थीं। जब उन्होंने लूट का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद नौकर और उसके साथियों ने घर से लगभग 1.5 करोड़ रुपये की नकदी और कीमती सामान लूट कर फरार हो गए।
घटना की शिकायत मिलने के बाद जयपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है और जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो
पढ़ाई के बीच बेघर होने का डर, नर्सिंग कॉलेज छात्राओं को नोटिस
T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव!
कॉपी है नानी के ‘आया शेर’ गाने का हुक स्टेप, राजस्थान के इस मशहूर डांसर का दावा; चार साल पहले हो चुका वायरल
ED Action: फेमा जांच के बीच उद्योगपति अनिल अंबानी ईडी के दिल्ली दफ्तर पहुंचे, जनिए क्या अपडेट