मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की बैठक 4-5 मार्च को
जयपुर । भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ अगले माह दो-दिवसीय बैठक आयोजित की जा रही है। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन नई दिल्ली में 4-5 मार्च को होने वाली इस सीईओ कांफ्रेंस में प्रदेश के निर्वाचन विभाग की उपलब्धियों और कार्ययोजनाओं पर प्रस्तुतीकरण देंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पदग्रहण के बाद आयोग द्वारा आयोजित इस तरह की पहली कांफ्रेंस के दौरान विभिन्न राज्यों के चुनाव अधिकारी अपने अनुभवों को साझा कर एक-दूसरे से सीखने के लिए ब्रेनस्टोर्मिंग करेंगे। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांफ्रेंस के पहले दिन आधुनिक चुनाव प्रबंधन में सूचना तकनीक (आईटी) संसाधनों के उपयोग, प्रभावी संचार-व्यवस्था, सोशल मीडिया के जरिए पहुंच बढ़ाने और चुनावी प्रक्रिया में विभिन्न प्राधिकारियों की वैधानिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा होगी। कांफ्रेंस के दूसरे दिन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पहले दिन हुए विमर्श के आधार पर अपने-अपने राज्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे। दो-दिवसीय बैठक में राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अथवा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, एक जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) और जिला मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी भाग लेंगे।

नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट के नए किंग? अभिषेक शर्मा ने बाबर आजम और वॉर्नर को पछाड़कर बनाया यह रिकॉर्ड।
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।
सबरीमाला सुनवाई में बड़ा सवाल, क्या स्पर्श से अपवित्र होते हैं देवता?
राजधानी में सियासी हलचल तेज, BJP आज कर सकती है बड़े ऐलान