हंदवाड़ा में भीषण आग से कई मकान स्वाहा, पालतू जानवर झुलसे
जम्मू। कश्मीर के हंदवाड़ा के शातिगाम राजवार इलाके के यंगेरहर वाडर में भीषण आग लगने के बाद कई आवासीय मकान जलकर राख हो गए। इस आग में पालतू जानवर जिंदा जल गए हैं। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 21 आरआर, नागरिक प्रशासन और स्थानीय लोग आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। कम से कम आठ आवासीय घर जलकर खाक हो चुके हैं और दर्जनों की संख्या में पालतू जानवर झुलस गए हैं।
बता दें कि आग की लपटें भयावह हैं। घटनास्थल पर लकड़ी से बने मकान हैं, जो पेड़ों से घिरे हैं और सड़कें भी तंग हैं। इस वजह से आग बुझाने में मुश्किल हो रही है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने की कोशिश जारी थी। अभी आग के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

वार्डरोब में पड़े पुराने आउटफिट को ऐसे बनाएं फैशनेबल
परिवार और आइडल साथ दिखे तो खुशी से झूमे हार्दिक, वीडियो चर्चा में
उड़ान के दौरान अचानक धुआं, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर को वापस उतारना पड़ा
‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी
भारत की नजर इतिहास पर, न्यूजीलैंड से फाइनल में बड़ी टक्कर