आम एक ऐसा फल है, जिसे शायद ही कोई ऐसा होगा, जो पसंद न करता हो |  आम को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कई तरह के औषधीय गुण मौजूद हैं |  खाने में बेहद स्वादिष्ट आम के अलावा इसकी पत्तियां  भी हमारे शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद मानी जाती हैं |  आम की पत्तियां में कई ऐसे गुण मौजूद हैं, जो हेल्थ ही नहीं स्किन  और बालों के लिए भी लाभकारी हैं |  कहते हैं कि आम के पत्तों में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी जैसे कई पोषक तत्वों की भरमार होती है |  साथ ही इनमें स्टेरॉयड, एल्कलॉइड, राइबोफ्लेविन, थायमिन, फेनोलिक, बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनोइड्स आदि जैसे कंपाउंड होते हैं |

स्किन की जलन और ड्राईनेसआम की पत्तियों की खासियत है कि इससे स्किन की ड्राइनेस के अलावा जलन को भी दूर किया जा सकता है |  इसके लिए आपको आम की पत्तियों को जलाना होगा |  आम की पत्तियों को जलाने के बाद इनकी राख को प्रभावित एरिया पर लगाएं |  इससे जलन में राहत मिलेगी और ड्राइनेस भी दूर होगी |

ताजी पत्तियांआप चाहे तो आम की ताजी पत्तियों का फेस मास्क भी बना सकते हैं |  इसके लिए 4 से 5 आम की पत्तियां लें और इन्हें पीसने के बाद इनमें एक चम्मच शहद मिलाएं |  अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद नॉर्मन पानी से चेहरा धो लें |  ऐसा हफ्ते में दो बार करें और आप कुछ दिनों में फर्क देख पाएंगे |

बालों के लिए : आम के पत्तों में विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं |  इसे अगर सही तरीके से बालों में लगाया जाए, तो हेयर ग्रोथ को बेहतर किया जा सकता है |  इसके लिए आम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट को स्कैल्प लगाएं |  करीब 15 मिनट बाद बालों को शैंपू से साफ कर लें |  आम की पत्तियों से जुड़ी इस टिप को अपनाने से बालों की रंगत सुधरती है और उनमें मजबूती भी आती है |