रेप का आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार
जयपुर । यहां एक मकान मालिक ने नाबालिग लड़की से रेप किया। पीड़िता के परिजनों के विरोध करने पर आरोपी घर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने केरल से आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने कहा कि सांगानेर सदर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वह परिवार के साथ किराए से रहती थी। आरोप है कि किसी काम से परिवार घर से बाहर गया था। घर पर नाबालिग रिश्तेदार ही मौजूद थी।
घर में अकेला पाकर आरोपी मकान मालिक जबरन अंदर घुस गया और नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर आरोपी मकान मालिक ने रेप किया। किसी को बताने पर धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों के घर आने पर नाबालिग पीड़िता ने आरोपी मकान मालिक की करतूत बतायी। परिजनों ने थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस कम्पलेंड का पता लगने पर आरोपी मकान मालिक घर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मकान मालिक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने केरल में फरारी काट रहे आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
जी राम जी योजना पर बड़ा दांव, 10,428 करोड़ का प्रावधान