राजस्थान को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा ने किया अब ये बड़ा दावा
जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी-अपनी जीत का दावा किया जा रहा है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से भी राजस्थान में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया गया है। हालांकि उनका मानना है कि इस बार राजस्थान में भाजपा की सीटें कम हो सकती हैं।
अब कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपनी पाटी की जीत का दावा किया है। उन्होंने का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में 7 सीटों तक सिमट जाएगी। वहीं राजस्थान में 13-18 सीटों पर इंडिया गठबंधन को जीत मिलेगी।
खबरों के अनुसार, राजस्थान में लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर गोविंद सिंह डोटसरा ने दावा किया कि यहां पर भाजपा को केवल 5-7 सीटें बीजेपी को मिलेंगी। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। परिणाम चार जून को आएगा। इस दिन ही पता चल सकेगा कि राजस्थान में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव