पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने इतने फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता
शपथ ग्रहण के अगले दिन सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी का इजाफा किया है। यह फैसला एक जुलाई 2023 से लागू होगा।मंगलवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह निर्णय सोमवार शाम को दूसरी बार बनी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने की।अधिकारियों ने कहा कि चार प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि डीए में वृद्धि से चालू वित्त वर्ष में राज्य के खजाने पर 174.6 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तिहार की जबरदस्त रफ्तार, किसानों में बढ़ा उत्साह
छत्तीसगढ़ में नई भूमि गाइडलाइन दरों पर बड़ा बदलाव, कई प्रावधान वापस
इंडिगो के निवेशकों के लिए बुरी खबर, DGCA के फैसले से 14 हजार करोड़ का नुकसान
'धुरंधर' का महा-धमाका: संडे कलेक्शन ने मचाया गदर! जानें किन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी कमाई का ब्यौरा
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर का धमाल, 3 दिन में 150 करोड़ के करीब कमाई