साल 2022 आ गया है। आज 1 जनवरी 2022 है। लड़के और लड़कियों के लिए तो ये दिन मस्ती, उत्साह, पार्टी, हैंगआउट का दिन है। लोगों का मानना होता है कि साल का पहला दिन आप जिस तरह से बिताते हैं, साल भर वैसा ही होता है। ऐसे में लोग 1 जनवरी को एंजॉय करने के तरीके अपनाते हैं। खासकर युवा वर्ग साल के पहले दिन के लिए काफी कुछ प्लान करके रखते हैं। अब अगर आपने भी नए साल के पहले दिन यानी आज घूमने फिरने का प्लान बना कर रखा है तो इस मौके पर आप बेस्ट लुक में तो घर से निकलना ही चाहेंगे। लड़के हों या लड़कियां अपने बेस्ट कपड़े कैरी करके 1 जनवरी को सज संवर कर दोस्तों संग मस्ती करना चाहते हैं। अगर आप भी साल 2022 के पहले दिन बेस्ट और हर रोज से अलग लुक चाहते हैं तो जान लीजिए कैसे होना है तैयार। अगली स्लाइड्स में देखें नए साल 2022 के लिए खास फैशन टिप्स।

आउटफिट

बीते हुए साल से अलग लुक चाहते हैं तो अपने आउटफिट स्टाइल में बदलाव ला सकते हैं। लड़कियां कैजुअल वियर या जींस पहनती हैं तो ड्रेस या इंडियन वियर ट्राई कर सकती हैं। लड़के फाॅर्मल या अपने स्टाइल से अलग कर के परिधान का चयन करके अपने दोस्तों को सरप्राइज कर सकते हैं। इसके अलावा ब्राइट रंग के कपड़े पहनें।

हेयर स्टाइल

कोई भी लुक आपकी हेयरस्टाइल के बिना अधूरा है। अपने किसी भी आउटफिट को हेयरस्टाइल के जरिए आप अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। नए साल के मौके पर मेकओवर की चाह है तो नया हेयरकट ले सकते हैं। लड़कियों के पास हेयर स्टाइल में बदलाव के कई विकल्प होते हैं।

एक्सेसरीज

अपने लुक को पूरा करने के लिए लड़कियां ज्वेलरी, पर्स और अन्य एक्सेसरीज से खुद को स्टाइल कर सकती हैं। सर्दियों का मौसम है, ऐसे में वुलन एक्सेसरीज को भी लड़के और लड़कियां कैरी कर सकते हैं।

फुटवियर

दोस्तों के साथ हैंगआउट कर रहे हैं तो कम्फर्टेबल फुटवियर पहने ताकि आराम से घूम सकें और मस्ती कर सकें। आप स्पोर्ट शूज, सैंडल, लूफर आदि कैरी कर सकते हैं।