घनश्याम तिवाड़ी ने अशोक गहलोत के बेटे को लेकर कर दिया ये दावा
भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर के बयानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। राजस्थान में भाजपा के दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी ने सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर को लेकर कहा कि कांग्रेस ने अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए इन्हें प्रमुख प्रवक्ता बनाया है।
खबरों के अनुसार, भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस पर विभाजनकारी नीतियों को प्रोत्साहित करके वोट हासिल करने का आरोप लगाया है। इस दौरान घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हताशा और खुन्नस में बयान दिया है। इस दौरान घनश्याम तिवाड़ी ने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की हार का दावा किया है। उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मान्यता प्राप्त विरोधी दल जितनी सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कई मामलों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव