महिलाओं को चिकनकारी कुर्ती पहनना काफी पसंद होता है। चिकनकारी कुर्तियों का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। आजकल कई तरह की चिकनकारी कुर्तियां बाजार में मिलने लगी हैं, इन प्रिंटेड कुर्तियां को महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं। चिकनकारी कुर्ती को ट्रेडिशनल या मॉर्डन लुक दोनों दिया जा सकता है। अगर चिकनकारी कुर्ती के साथ जीन्स पहन लें तो म़ॉर्डन लुक हो जाता है। तो वहीं सलवार और चूड़ीदार के साथ ट्रेडिशनल लुक आता है।

कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा

आप अपनी चिकनकारी कुर्ती को स्टाइल करने के लिए कॉन्ट्रास्ट रंग के दुपट्टे का चुनाव कर सकती हैं। अगर आपने सफेद रोग की कुर्ती पहनी है, तो मस्टर्ड कलर का दुपट्टा बहुत जचेगा।

क्लासिक व्हाइट

सफेद चिकनकारी कुर्ती को स्टाइल करने के लिए सफेद रंग के पलाजो पेंट्स और सफेद दुप्ट्टे का चुनाव करें। यह मोनोक्रोमेटिक लुक बहुत की एलिगेंट और सुंदर लगता है। इसके साथ ही पर्ल झुमकियां पहनें।

डेनिम फ्यूजन

अपने चिकनकारी कुर्ती को मॉर्डन लुक देने के लिए इसे स्किनी जीन्स या डिस्ट्रेस्ड जीन्स के साथ पहनें। यह फ्यूजन आपको कैजुअल और आकर्षक लुक देगा। साथ ही आप स्टेटमेंट ईयररिंग्स और सैंडल पहन सकती हैं।

प्लाजो पैंट के साथ

स्टाइलिश नजर आने के लिए चिकनकारी कुर्ती को फ्लेयर्ड पलाजो पैंट के साथ कैरी करें। यह लुक किसी कैजुअल आउटिंग या किसी पार्टी के लिए बेस्ट है।

जैकेट के साथ

आप अपने चिकनकारी कुर्ती के ऊपर स्लीवलेस जैकेट या लॉन्गलाइन एथनिक जैकेट पहन कर स्टाइल कर सकती हैं।

बेल्ट के साथ

आप अपनी चिकनकारी कुर्ती को बेल्ट के साथ पेयर कर न्यू लुक दे सकती हैं। आजकल बेल्ट का फैशन काफी चल रहा है इसलिए बेल्ट के साथ आप कुर्ती को कैरी कर सकती हैं।