अपराधों पर लगेगा अंकुश: देवनानी
अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश पर शहर को अपराध मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तारागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में आरएसी के जवान तैनात होंगे। इससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। क्षेत्र में बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस निर्णय से अभियान को बल मिलेगा।
तारागढ़ क्षेत्र एवं आसपास की पहाड़ियों के क्षेत्र में लम्बे समय से आपराधिक गतिविधियां एवं घुसपैठियों की शरणस्थली की जानकारी सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पुलिस महकमे को निर्देश दिए थे। उन्होंने निर्देशित किया था कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए तारागढ़ पहाड़ी क्षेत्र एवं आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
इन निर्देशों की पालना में पुलिस मुख्यालय ने निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार तारागढ़ पहाड़ी क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, निगरानी व धरपकड़ के लए आरएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। इन जवानों की तैनातगी से पुलिस को इन क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे अभियानों में भी सहायता मिलेगी। पुलिस ने क्षेत्र को अपराध मुक्त करने, क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ एवं बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके सकारात्मक परिणाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक घुसपैठिये पकड़े जा चुके हैं। नशे के व्यापार एवं अन्य अपराधों पर भी रोकथाम हुई है। इनकी संख्या में लगातार कमी आ रही है।

शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत