कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर ने फिर से दिया विवादित बयान
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक धीरज गुर्जर एक फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिर से विवादित बयान दिया है। धीरज गुर्जर ने सार्वजनिक मंच से अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दे डाली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
खबरों के अनुसार, शनिवार को शाहपुरा जिले के कोठाज गांव में एक कार्यक्रम में धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को इशारों-इशारों में धमकी दी।
उन्होंने इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाते हुए बोल दिया कि अगर कोई आपकी बात प्रेम से नहीं मानता तो जूते मारने के लिए आपका बेटा धीरज तैयार है। इस बयान से धीरज गुर्जर फिर से चर्चा में आ गए हैं। आपका बता दें कि धीरज गुर्जर इससे पहले कई मौके पर विवादित बयानबाजी कर चुके हैं। इससे वह विवाद में पड़ चुके हैं।

देशों की प्रादेशिक अखंडता के सम्मान पर दिया जोर
28 फरवरी को सैलरी ट्रांसफर, यूपी सरकार ने दी खुशखबरी
CG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के पहले राजनेता
United States में पंजीकृत नाव पर हमले में चार लोगों की मौत