जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित सवाई मानसिंह कॉलेज के ऑडिटोरियम में हिन्दी भाषा को दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे नंबर का ज्ञान देते हुए कहा कि आज अंग्रेजी भाषा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बोली जा रही है मगर मै स्वयं टूटी फूटी अंग्रेजी बोलकर काम चला लेता हूं।
सीएम गहलोत ने कहा कि लोगों में दिनों दिन हिन्दी की स्वीकार्यता बढ़ रही है जिसका श्रेय बॉलीवुड की हिन्दी फिल्मों को दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली अंग्रेजी भाषा को देखते हुए राज्य सरकार ने भी अंग्रेजी स्कूलों को खोलने की मंजूरी दी है मगर हिन्दी का प्रचार प्रसार आज दिनों दिन बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा आंदोलन होने पर हिंदी, इंग्लिश और लोकल भाषा का फार्मूला 1965 में आया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की पार्लियामेंट की कमेटी होती है। वह हर राज्य में पता करने जाती है कि हिंदी की कितनी प्रोग्रेस डिपार्टमेंट में हुई है। वह केवल एक फॉर्मेलिटी होती है। वह जाते हैं, मीटिंग करते हैं। उसका कोई मतलब नहीं निकलता। हमारे देश में हिंदी की प्रोग्रेस हुई है। उसका श्रेय बॉलीवुड को जाता है। गहलोत ने कहा मैं इंग्लिश नहीं बोल पाता हूं। आज भी टूटी-फूटी इंग्लिश बोल कर काम चला रहा हूं। इसमें कोई घबराने की बात नहीं है। मैं 50 साल से ज्यादा राजनीति कर रहा हूं। 42 साल से पार्लियामेंट, तीन बार केंद्रीय मंत्री, 3 बार एआईसीसी का महामंत्री, तीन बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, तीन बार मुख्यमंत्री बन चुका हूं। कभी इंग्लिश नहीं आने को लेकर कॉन्प्लेक्स फील नहीं किया। मुझे लगता है हिंदी भाषा बोलने वाले ज्यादा अच्छे से भावनाएं व्यक्त कर पाते हैं। आजकल हिंदी भाषी राज्य के राजनेता भी अंग्रेजी में बात करना शुरू कर देते हैं। अगर मैं वहां होता हूं, तो उन्हें टोक देता हूं। मैं उनसे बोलता हूं कि अगर हिंदी में बात नहीं करोगे तो क्या मैं यहां से जाऊं। सीएम गहलोत ने हिन्दी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी है। साल 1953 से हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा घोषित किया। वहीं, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की सिफारिश के बाद से 14 सितंबर 1953 से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। उच्चशिक्षामंत्री राज्य यादव ने इस दौरान 12 वी क्लास के 400 छात्रों को सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने की भी जानकारी दी।
भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा को कंमेट्स की कीमत चुकानी होगी :- कार्यक्रम के बाहर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा यात्रा के गुण व दोष जाने बिना किए जा रहे कंमेट्स की कीमत चुकानी पडेगी। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की निशुल्क दवा योजना के बारे में कहा कि बिना पैसे के हर वर्ग का ईलाज हो रहा है पशुओं में फैल रही लम्पी बीमारी के लिए भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार जल्दी से जल्दी कोई दवा ईजाद करें उन्होने अपनी सरकार की सोच पर कहा कि सोशल सिक्योरिटी हर आदमी को मिले मेरी पहली सोच है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान मोदी शासन ने सात वर्षो में भारत का सामाजिक आर्थिक, राजनैतिक नुकसान किया है जिसके कारण आम आवाम् महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है इतनी महंगाई और बेरोजगारी कांग्रेस के 50 साल के शासन में कभी नहीं थी कांग्रेस ने लोकहित, देशहित, जनहित को संविधान के अधीन सर्वोपरि मानकर सरकारें चलाई है यही कारण है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान  जुड़ रही अपार भीड़ इस बात की तस्दीक कर रही है कि कांग्रेस शासन में भारत का विकास उन्नति के शिखर पर था और हर वर्ग के आम आवाम् में अमन चैन कायम था जो मोदी शासन में नहीं है।