जयपुर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री कार्यालय में दीपावली पर्व के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में असामजिक तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम नहीं दें, इसके लिए सामाजिक संस्थाओं, कम्यूनिटी पुलिस, जनप्रतिधिगणों का सहयोग लें।सीएम ने प्रदेश में दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएम गहलोत ने कहा कि राजकीय भवनों, पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक महत्व के स्थानों और धार्मिक स्थलों पर रोशनी, स्वच्छता व्यवस्था और दीपावली से पूर्व ही सड़कों का दुरूस्तीकरण सुनिश्चित किया जाए। घरेलू और व्यापार मंडलों को सजावट के लिए मिलने वाली विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।