बारिश का दौर थमने के आसार
जयपुर । राजस्थान में आज से बारिश का दौर थमने के आसार हैं। उदयपुर-कोटा संभाग को छोड़कर किसी भी जगह बरसात की अलर्ट नहीं है। इधर झालावाड़, बारां, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश होने और ठंडी हवा चलने से प्रदेश में तापमान भी गिर गया।
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ के खानपुर में 33 एमएम दर्ज हुई। झालावाड़ के ही पचपहाड़ में 27 एमएम, डग में 5, अकलेरा व झालरापाटन में 2-2, बारां जिले के अटरू में 27, किशनगंज में 12, राजसमंद के आमेठ में 3, सिरोही के माउंट आबू में 2 और उदयपुर के कोटड़ा में 8 एमएम बारिश हुई है।

किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक