'डोटासरा को निशाना बना रही है बीजेपी', विरोध प्रदर्शन में बोले गहलोत
जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायक गुरुवार को भी धरने पर बैठे हैं। फिलहाल सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि सदन ही गतिरोध पैदा कर रहा है। संसदीय कार्य मंत्री बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। क्या उनका कर्तव्य नहीं है कि वे यहां आकर बात करें।
गहलोत बोले- भाजपा का निशाना डोटासरा
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह गतिरोध खत्म होना चाहिए, ताकि बहस हो सके। इसमें किसी को अहंकार नहीं रखना चाहिए। बेवजह का तनाव ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को आज भाषण देना है, होगा या नहीं...कोई नहीं जानता। हमारे स्पीकर देवनानी जी को भी पिछले सदन में निष्कासित किया गया था। तब उनकी जगह चीफ व्हिप ने खेद जताया था। एक बार राजेंद्र राठौड़ को निष्कासित किया गया था, तो उनकी जगह गुलाबचंद कटारिया ने खेद जताया था। इसलिए उन्हें भी कोई रास्ता निकालना चाहिए। ये लोग गोविंद सिंह डोटासरा को निशाना बना रहे हैं, ताकि कांग्रेस बदनाम हो।
नेता प्रतिपक्ष- मंत्रियों की कारगुजारी से डरी सरकार सदन नहीं चलाना चाहती
हम गुहार लगाने गए थे लेकिन हमें सस्पेंड कर दिया गया। हम तीन दिन तक विधानसभा में सोए रहे। इसके बाद गतिरोध खत्म करने की बात हुई। हम तीन लोगों ने खेद जताया। उसके बावजूद सरकार के मंत्री जवाब नहीं दे रहे हैं। कल मैंने मुख्यमंत्री से बात की। संसदीय मंत्री से भी बात की। मैंने ट्वीट भी किया कि हमारे दरवाजे खुले हैं। डोटासरा ने कहा कि अगर ऐसी कोई बात है तो मैं स्पीकर के घर जाकर उनसे बात कर सकता हूं। सरकार को इससे ज्यादा कुछ नहीं करना चाहिए। जूली ने कहा कि ऐसे मामले पहले भी हुए हैं और गतिरोध भी तोड़े गए हैं। सरकार मंत्रियों की कारगुजारी से डरी हुई है। उससे बचने के लिए ये लोग सदन नहीं चलाना चाहते।

देशों की प्रादेशिक अखंडता के सम्मान पर दिया जोर
28 फरवरी को सैलरी ट्रांसफर, यूपी सरकार ने दी खुशखबरी
CG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के पहले राजनेता
United States में पंजीकृत नाव पर हमले में चार लोगों की मौत