जोड़बीड़ डंपिंग यार्ड के पास महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम शरीर के कटे हुए अंगों की तलाश में लगे हुए हैं, ताकि शव की पहचान की जा सके। शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रथमदृष्टया ये मामला हत्या का लग रहा है। महिला के शव का सिर और दोनों हाथ कटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में महिला के सर की तलाश कर रही है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में जोड़बीड़ इलाके में महिला का शव जोड़बीड़ डंपिंग यार्ड के पास मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम मौके खुद पर पहुंच गई है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जोड़बीड़ इलाके में कई बीघा में मृत पशुओं का निस्तारण क्षेत्र है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। डाग स्क्वायड, एफ एस एल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। महिला के सिर और शरीर के अन्य अंगों की जानकारी जुटाई जा रही है।